देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में फैशन शो ’पहचान’ का हुआ आयोजन
देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में फैशन शो ’पहचान’ का हुआ आयोजन

फिरोजपुर, 8-3-2025: देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर के चेयरमैन श्रीमान निर्मल सिंह ढिल्लो की छत्रछायां एवं डॉ. संगीता, काॅलेज प्राचार्या के कुशल मार्गदर्शन में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक एंव संस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। इस श्रृंखला के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अस्तित्व ’फैशन शो’ का आयोजन किया गया।
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मैडम मैडम संजना मित्तल, मीनाकक्षी सिंगला, शैली बत्तरा एवं काॅलेज की पूर्व छात्रा डाॅ0 कुलजीत कौर बराड़, प्रोफेसर , पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ, प्राचार्या डाॅ0 राजविंद्र कौर, देव समाज काॅलेज फाॅर एजुकेशन फाॅर वूमेन फिरोजपुर भी शामिल हुए। काॅलेज के संगीत विभाग के अध्यक्ष डाॅ0 संदीप कुमार एवं छात्राओं ने आए हुए महमानों को स्वागती गीत गाकर स्वागत किया। काॅलेज की प्राचार्या डाॅ0 संगीता ने आए हुए मेहमानों को फूलकारी और मोमेंटे भेंट करते हुए स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर ना सिर्फ छात्राओं को शिक्षा प्रदान करता है बलकि छात्राओं के पूर्ण व्यक्तित्व के विकास में भी अहम भूमिका निभा रहा है। ऐसा करने से छात्राएं अपने दम पर आर्थिक तौर पर खुशहाल होती है।

इस फैशन शो में पारम्परिक लंहगा प्रदर्शनी, फलोरिंग फेंटेसी, रंगीलों राजस्थानी, टाईमैलेस ही इनवेंटिड, इको फ्रेडली आदि राउंड करवाएं। इसमें छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इन पहिरावों को छात्राओं द्वारा डिजाइन किया एवं बनाया गया। इन छात्राओं का मेकअप काॅसमोटोलजी विभाग के प्रोेफेसर पवन कुमार एवं छात्राओं द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के कोआर्डीनेटर डाॅ0 खुशविंद्र कौर गिल एवं मैडम कनिका सचदेवा थे। मैडम चंदरिका ने ड्रेस डिजाइनिंग के क्रार्यो में अपनी अहम भूमिका निभाई। काॅलेज की सेटरल एसोसिएशन के इचार्ज मैडम सिमरप्रीत कौर के अनुशासनी कार्याे में बनता योगदान दिया। इस कार्यक्रम में पहुंचे हुए महमानों द्वारा छात्राओं के क्रार्य एवं कार्यक्रम के बेहतरीन आयोजन की प्रशंसा की गई।
काॅलेज प्राचार्या ने कहा कि देव समाज काॅलेज फाॅर वूमेन फिरोजपुर छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ उनके सपूर्ण व्यक्त्तिव का भी विकास करता है। जिस के अंतर्गत छात्राएं अपने बल पर आर्थिक स्तर पर मजबूत बनती है। यह पूर्व छात्राएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैशन डिजाइनिंग के व्यवसाय से जुड़ी है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन डाॅ0 संगीता, प्राचार्या ने बधाई दी।